पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस के लिए रवाना

नई दिल्ली। मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी। पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार सुबह सात बजे नई दिल्ली से रवाना होंगे। रूस के कजान शहर पहुंचने के दो घंटे बाद ही उनकी पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के कजान शहर में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी के रूस के दौरे पर सबसे अधिक नजर भारत और चीन को लेकर रहेगी. क्या चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से पीएम मोदी की मुलाकात होती है? बता दें कि भारत और चीन के बीच LAC पर पेट्रोलिंग को लेकर समझौता होने के बाद चीन के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात की संभावना बढ़ गई है.

 

महत्वपूर्ण एजेंडा क्या रहेगा?

Exit mobile version