Bemetara जिला हॉस्पिटल के एनआईसीयू वार्ड के छत का गिरा प्लास्टर

बेमेतरा @ संजू जैन। बेमेतरा जिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड के छत का प्लास्टर गिर गया। इस दौरान वार्ड में एक सिस्टर और बच्चा मौजूद थे। छत के प्लास्टर गिरते ही सिस्टर चीख-पुकार करते हुए बच्चे को बचाकर वार्ड से बाहर निकल गई।

मिली जानकारी के अनुसार कई नवजात शिशु आईसीयू में रहते हैं। इस प्लास्टर गिरने के वक्त एक मासूम बच्चा का उपचार हो रहा था। वार्ड में सिर्फ एक सिस्टर और बच्चा थे। हालांकि बिल्डिंग के प्लास्टर गिरने से किसी को चोट नहीं लगी है। वहीं इस मामले में मामले में जिम्मेदार अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि गुणवत्ता हीन निर्माण के कारण कई मासूम बच्चों की जान जा सकती थी। हालांकि बिल्डिंग के प्लास्टर गिरने से किसी को नहीं लगी है। 14 करोड़ कि लागत से यह बिल्डिंग 2019 में बना है। इस बिल्डिंग का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों लोकार्पण हुआ था। वहीं अस्पताल हैंड ओवर होने से पहले भी छत का प्लास्टर गिरने की जानकारी मिल रही है।


