छत्तीसगढ़

लोरमी जनपद पंचायत में गंदगी का अंबार, सीढ़ियों के पास थूकने से हालात बदतर

Piles of garbage pile up in Lormi district panchayat, spitting near stairs worsens the situation

जिला संवाददाता मुंगेली 

माखन घृतलहरे 

लोरमी। जनपद पंचायत लोरमी के सभा कक्ष भवन के आसपास गंदगी का आलम चिंताजनक हो गया है। खासकर भवन की सीढ़ियों के पास पान-गुटखा थूकने के मामले सामने आए हैं, जिससे पूरा परिसर अस्वच्छ नजर आ रहा है।

स्थिति यह है कि सीढ़ियों और दीवारों पर जगह-जगह पान की पीक के निशान देखे जा सकते हैं। यह न केवल कार्यालय की छवि खराब कर रहा है, बल्कि यहां आने वाले लोगों के लिए भी असुविधा और स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर रहा है।

जानकारों का कहना है कि इस तरह की समस्या केवल सफाई की कमी नहीं, बल्कि अनुशासनहीनता और निगरानी के अभाव को भी दर्शाती है। देशभर के कई सरकारी दफ्तरों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है, जहां पान-गुटखा थूकने की आदत से दीवारें और सार्वजनिक स्थान गंदे हो रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है? क्या सफाई कर्मचारियों की कमी है या फिर संबंधित अधिकारियों द्वारा निगरानी में ढिलाई बरती जा रही है?

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन इस पर सख्ती से कार्रवाई करे। परिसर में थूकने वालों पर जुर्माना लगाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद पंचायत कार्यालय की गरीमा बनी रहे

Related Articles

Back to top button