गैर संकार्य विभाग के कार्मिक कर्म शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित

Personnel of the non-operational department were honored with the Karma Shiromani Award.

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा ऐसे कार्मिक जो कार्यस्थल पर नवीनता, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने हेतु उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए तकनीकी/प्रक्रियात्मक अनुशासन के अनुपालन में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं को प्रेरित करने और पहचान देने के लिए प्रतिमाह ‘‘कर्म शिरोमणि पुरस्कार’’ प्रदान किया जाता है।
समारोह में गैर संकार्य क्षेत्र से श्री नारायण प्रसाद लोवंशी, सेक्शन एसोसिएट (नगर सेवाएं), श्री खीरू प्रसाद, एडमिनिस्ट्रिेटिव एसोसिएट (नगर सेवाएं), श्री रविन्द्र सिंह, इंजीनियरिंग एसोसिएट, (नगर सेवाएं), श्री त्रिजीत मुखर्जी, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (नगर सेवाएं), श्री दिलीप कुमार कोल्हे, जूनियर इंजीनियर (नगर सेवाएं), श्री अरविन्द सेनगुप्ता, ऑफिस एसोसिएट (मानव संसाधन), श्री नेमीचन्द साहू, तकनीशियन एसोसिएट, (नगर सेवाएं), सुश्री एल.लक्ष्मी रानी, एडमिनिस्ट्रिेटिव एसोसिएट (मानव संसाधन) एवं श्री के.देवराजू, सेक्शन एसोसिएट (एल. एण्ड डी.) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार विजेताओं को सम्मान स्वरूप प्रबंधन द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह व कार्मिक की पत्नी/पति के लिए प्रशंसा पत्र और मिठाई का पैकेट प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, पुरस्कार विजेता की तस्वीर उनके विभाग के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित भी की जाती है।
कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री जे.एन.ठाकुर, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री ए.बी.श्रीनिवास, महाप्रबंधक प्रभारी (एल.एण्ड डी.) श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा कार्मिकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने पुरस्कृत कार्मिकों के सहयोगात्मक कार्यप्रणाली और सुरक्षित कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहने और अपने सहयोगियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम में महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री महेन्द्र कुमार साहू, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं-उद्यानिकी) डॉं नवीन कुमार जैन, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सौमिक डे, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री डी. चन्द्रशेखर सिंह, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री रवि कुमार फूले, श्री आर.गर्ग, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री जमल पाषा खान, श्री पूरण सिंह सिदार, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य एवं खदान) श्री नरेन्द्र इंगले, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य) सुश्री जया रॉय एवं वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री मृदुल गुप्ता उपस्थित रहे।
Exit mobile version