केबल जलाकर तांबा बेचने वाले गिरफ्तार

People arrested for burning cables to sell the copper

रायपुर । रायपुर के धरसींवा थाना इलाके के कुरा में किसानों के खेतों से बोर पंप मशीन और केबल वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके दो नाबालिग साथियों को भी पकड़ा गया है।

आरोपियों ने चोरी की बोर पंप मशीन को छिपाकर रखा था, जबकि केबल वायर को जलाकर उसमें से तांबा निकाल लिया और बेच दिया था।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, कुरा निवासी शकुंतला धीवर ने 23 नवंबर को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर की रात कुरा श्मशान घाट के पास स्थित पटेल बाड़ी से मोटर पंप मशीन और केबल वायर चोरी हो गए थे। शिकायत पर धरसींवा थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुरा के दर्री तालाब के पास अमन धीवर (19) चोरी की बोर पंप मशीन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों नीरज धीवर और पुष्पेंद्र साहू के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।

दुकान में मरम्मत के लिए छोड़ी थी मशीन

आरोपियों ने चोरी की बोर पंप मशीन और केबल वायर को कुरा के कड़का तालाब के पास खेत में छिपाया था। बाद में मशीन को कुरा के समर इलेक्ट्रिकल और मोटर वाइंडिंग दुकान में मरम्मत के लिए छोड़ दिया था। वहीं, केबल वायर को जलाकर तांबा अलग किया और उसे बेचकर मिली रकम आपस में बांट ली थी।

पुलिस ने दुकान से 10,900 रुपए कीमत की बोर पंप मशीन जब्त की है। वहीं, दोनों नाबालिगों से बिक्री की रकम बरामद की गई है। मामले में अमन धीवर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दोनों नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version