शांतिनगर वार्ड में गली रोड को लेकर लोगों में नाराजगी, पार्षद के ऊपर लगाया आरोप

संवाददाता : रवि गांधरला

बीजापुर। जिले के शांतिनगर वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाले लोगों की समस्याएं निकल कर सामने आए हैं, की लगभग 2005, 2006 के दौरान सलवा जुडूम लहर के समय बसे शांतिनगर वार्ड के नाला क्षेत्र में अभी तक का पानी और रोड की मूलभूत सुविधाएं सरकार के द्वारा पूरी नहीं की गई लोगों का कहना यह भी है, की वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद पुरुषोत्तम सल्लूर उनके इस समस्या को गंभीरता पूर्वक नहीं ले रहे हैं।

कई बार लिखित में गली रोड सैंक्शन के लिए मांग भी किया गया, लेकिन उनकी मांगों को संज्ञान में नहीं लिया गया है और विधायक के द्वारा भी संज्ञान नहीं लिया गया है। गली रोड के न होने की वजह से स्कूली छात्र-छात्राओं को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है और हॉस्पिटल जाने के लिए भी इस मार्ग का इस्तेमाल वार्ड वासी करते हैं, जो की एक चट्टान पर बस है गली रोड न होने की वजह से उस मार्ग पर आवागमन करना खतरे से खाली नहीं गिरने की संभावनाएं हमेशा बनी रहती है।

इस पर लोगों का सीधा कहना है की हमारी समस्याओं को सरकार के द्वारा जल्दी से जल्दी पूरा करें एवं गली रोड का निर्माण करने की गुहार वार्ड वासियों द्वारा लगातार लगाई जा रही है।

Exit mobile version