मध्यप्रदेश

होली-रमजान को लेकर अतरैला थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी

Peace committee meeting held at Atraila police station regarding Holi-Ramadan, strict warning to rioters

रीवा। जिले के अतरैला थाना परिसर में होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से 28 फ़रवरी 2026 को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अफवाहों पर रोक लगाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार ने स्पष्ट कहा कि होली भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए इसे शांति और मर्यादा के साथ मनाया जाए। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सीधे जेल भेजा जाएगा।

थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस टीम सतत गश्त पर रहेगी।

बैठक में ग्राम पंचायत अतरैला के सरपंच रामभुवन पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता कंचन मिश्रा, पूर्व सरपंच मौलाई गुप्ता, राजेश सिंह पटेल सहित शांति समिति के सदस्य, स्थानीय नागरिक एवं थाना स्टाफ मौजूद रहे।

 

पुलिस प्रशासन ने सभी वर्गों से मिलजुलकर होली और रमजान का पर्व मनाने तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button