छत्तीसगढ़

पीवी ऐप की परेशानी पर पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल , आज हुवे पटवारियों पर कार्रवाई से बढ़ा विवाद

Patwaris are on an indefinite strike over issues with the 'PV' app; the dispute has escalated following action taken against some Patwaris today.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद।

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और पीवी ऐप के जरिए भौतिक सत्यापन में आ रही तकनीकी एवं व्यावहारिक परेशानियों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल कर आज चौथे दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।

पटवारी संघ का ये अनिश्चितकालीन हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है। संघ का आरोप है कि बार-बार समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद उनका समाधान नहीं किया गया, बल्कि काम में आ रही दिक्कतों के बीच कुछ पटवारियों के खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई की जा रही है। गरियाबंद जिले में भी इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

 

वहीं, विभागीय दस्तावेजों के अनुसार, भौतिक सत्यापन का काम शुरू नहीं करने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप में कुछ पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस आदेश को लेकर पटवारी संघ द्वारा आज आंदोलन स्थल पर आदेश को लेकर नारे बाजी करते आग मे जला दिया गया

 

गरियाबंद के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय से जारी आदेश मे कुछ पटवारीयो को पॉलीगॉन सर्वे एवं भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू नहीं करने और बस्तर मुन्ने योजना के तहत सर्वे नहीं करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था। नोटिस दिए जाने के बावजूद काम शुरू नहीं करने को गंभीर लापरवाही बताते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे।

 

वही पटवारी संघ का कहना है कि तकनीकी समस्याओं के बीच काम प्रभावित होने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है। संघ ने वर्षों से लंबित वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति के मामलों का निराकरण करने और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button