छत्तीसगढ़राजनीतिहमर प्रदेश/राजनीति

 जशपुर जिले के पत्थलगांव को राज्य शासन ने राजपत्र में नगरपालिका के रूप में दर्ज, सीएम साय ने की थी घोषणा

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव को राज्य शासन ने राजपत्र में नगरपालिका के रूप में दर्ज कर लिया है। मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय के ने 14 अगस्त को किलकिला धाम में नगर पंचायत को नगरपालिका का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। लंबे समय से लोग नगर पंचायत से नगरपालिका का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहें थे।

दरअसल मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय के द्वारा 14 अगस्त को किलकिला धाम में नगर पंचायत को नगरपालिका  का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। वहीं इस पर अमल करते हुए राज्य शासन ने राजपत्र में नगरपालिका के रूप में दर्ज कर लिया है। सालों से लोग  पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहें थे।

सीएम साय 14 अगस्त को स्व दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर किलकिला धाम गए थे। जहां पर उन्होंने लोगों की सालों पुरानी मांग को पूरा करते हुए पत्थलगांव को नगरपंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी। वहीं अब एक महीने के अंदर ही  और इस घोषणा पर अमल भी हो गया। संयुक्त सचिव रेणुका श्रीवास्तव ने शासकीय पत्र में नगरपालिका पत्थलगांव के सीमा क्षेत्र को निर्धारित किया है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button