छत्तीसगढ़

एमपी में यात्री राहत: ब्लॉकों के बादल हटे, ट्रेन सेवाएं बहाल

Passenger relief in MP: Clouds of blockades lifted, train services restored

रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाने के बाद पहले से निरस्त की गई 13 मेमू ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से रायपुर, डोंगरगढ़ और गोंदिया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
पहले छह और सात मार्च को ही पूरा हुआ कार्य

रेलवे के अनुसार गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य पहले 13 और 14 मार्च को ब्लाक लेकर किया जाना था। हालांकि तकनीकी कार्य को सफलतापूर्वक पहले ही पूरा कर लिया गया। यह कार्य छह और सात मार्च को ही संपन्न हो गया, जिसके बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरस्त की गई मेमू ट्रेनों को दोबारा चलाने का निर्णय लिया गया।

इन मेमू ट्रेनों की सेवाएं हुई बहाल

रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों की सेवाएं बहाल की हैं-

रायपुर से डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर।
डोंगरगढ़ से गोंदिया मेमू पैसेंजर।
गोंदिया से रायपुर मेमू पैसेंजर।
दुर्ग से गोंदिया मेमू पैसेंजर।
गोंदिया से दुर्ग मेमू पैसेंजर।

इसके अलावा गोंदिया से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से गोंदिया मेमू पैसेंजर, डोंगरगढ़ से गोंदिया मेमू पैसेंजर, गोंदिया से डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर, बालाघाट से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से बालाघाट मेमू पैसेंजर की सेवाएं भी पुनः शुरू कर दी गई हैं।
शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच

यात्रियों की बढ़ती संख्या और कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है।

इस व्यवस्था के तहत ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच और एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button