18 सितंबर को बलरामपुर जिले में पहुंचेगी परिवर्तन यात्रा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के परिवर्तन यात्रा द्वितीय चरण 15 सितंबर को जशपुर की पावन भूमि से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसी तारतम्य में परिवर्तन यात्रा बलरामपुर जिले में 18 सितंबर को पहुंचेगी, जिसमें जिले के सामरी विधानसभा के राजपुर एवं रामानुजगंज विधानसभा के जिला मुख्यालय बलरामपुर में सभा होगी । जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के वर्तमान कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए परिवर्तन यात्रा पहले चरण मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर पावन भूमि दंतेवाड़ा से एवं द्वितीय चरण की परिवर्तन यात्रा माता खोडिया रानी जशपुर से प्रारंभ की गई है , ज्ञात हो कि 2003 में भी परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी।
परिवर्तन यात्रा की जिम्मेदारी अलग-अलग कार्यकर्ताओं की दी गई है जिले के समस्त कार्यकर्ताओं से अनुरोध एवं अपील है कि परिवर्तन यात्रा में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



