देवभोग। शिक्षक और पालकों के बीच बेहतर समन्वय के लिए आयोजित मेगा संकुल स्तरीय पालक शिक्षक बैठक में पालको ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग, जिन्हे नई शिक्षा नीति से अवगत करा कर शिक्षको ने कहा योजना सफल बनाने में पालकों की होगी अहम भूमिका।
देवभोग संकुल केंद्र मुख्यालय में आज प्रथम पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष नेहा सिंघल की मुख्यआतिथ्य और जनपद सदस्य होरीलाल साहु की अध्यक्षता के आलावा पालक समिति अध्यक्ष सुशील यादव, विधायक स्कूल समिति प्रतिनिधि बिलभद्र यदु, चंद्र शेखर सोनवानी की मौजूदगी में यह सम्मेलन का आयोजन संकुल समन्वयक सुरेश नारायण शुक्ला और संकुल प्राचार्य केशरी कश्यप द्वारा कराया गया। संकुल क्षेत्र के पांच स्कूलों से सैकड़ों पालक इस बैठक में शामिल हुए, नई शिक्षा नीति को जानने की ललक इतनी थी कि पालको के लिए की गई बैठक व्यवस्था कम पड गई, पहुंचे पालकों को ससम्मान बाहर अतरिक्त बैंच लगाकर बिठाया गया। इससे पहले सभी पलको को संस्थान ने फूल गुलाल से स्वागत कर पालकों के प्रति आत्मीयता का परिचय दिया।
सम्मेलन में मौजूद बीईओ देवनाथ बघेल,तहसीलदार चीतेश कुमार देवांगन, नायब तहसीलदार विजय सिंह की मौजूदगी में अतिथियों के हाथों संकुल क्षेत्र में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले एवम प्रयास में चयनित छात्रों और पालकों को समानित कर सम्मेलन की शुरुवात किया गया।
प्राचार्य गिरीश चंद्र बेहेरा, निवेदिता बेहेरा, रंजिता यादव, सुरेश काश्यप, दयानिधि यादव, शिक्षा विद गोपाल प्रधान समेत विभिन्न क्षेत्रों में पारंगत अतिथियों के माध्यम से पालकों को नई शिक्षा नीति के उन तय 12बिंदु के मानकों को विस्तार से बताया, जिसमें गुणवत्ता युक्त शिक्षा अध्ययन अध्यापन के लिए पालक, बालक और शिक्षक के बीच समन्वय स्थापित हो सके। नई नीति में इस्तेमाल होने वाले तकनीकी दिशा एप, ई गाईड, डिजिटल लाइब्रेरी के बारे में भी वक्ताओं ने पालकों को विस्तार से बताया।कार्यक्रम में विलंब होने के बावजुद पालक बड़े धैर्य के साथ नीति की नई जानकारी सुनते रहे।
अंत में कार्यक्रम के अतिथि नेहा सिंघल,होरी लाल साहू ने भी पलको को संबोधन कर देश के सुनहरे भविष्य के खातिर नई नीति को पालन कर बच्चो के सुनहरे भविष्य गढ़ने की शुभकानाए दिया।
