कांकेर शहर में भालुओं की आमद से लोगों में दहशत

कांकेर @ धनंजय चंद। कांकेर शहर में इन दिनों भालू का आतंक लगातार जारी है। आये दिन रहवासी इलाकों में भालू पहुंच रहे है। भालुओं की आमद से लोग दहशत में है। जिसे देखते हुए विभाग ने अब मोर्चा संभाल लिया है। विभागीय टीम लगातार रात्रि में चिन्हाकित इलाकों का गश्त कर निगरानी कर रही है।

कांकेर रेंजर संदीप सिंह ने बताया कि विभागीय टीम लगातार रात्रि में गश्त कर रही है। चिन्हांकित स्थानों पर भी नजर रखी जा रही है। लोगों को भालू व अन्य वन्यप्राणी दिखाई देने या पहुंचने पर तत्काल सूचना देने पाम्पलेट चस्पा कर जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील भी की जा रही है कि लोग रात्रि बचने वाले भोजन को घर के बाहर ना डाले,जिसकी सुगंध से भालू उस इलाके में न पहुंचे।

Exit mobile version