हमर प्रदेश/राजनीति
बोल बम के नारे से गूंजा पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड

रायपुर। न्यू एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में स्थित शिव शीतला मंदिर से कांवड़ यात्रा पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में भ्रमण करती हुई गांधी मैदान सावरकर चौक स्थित शिव मंदिर में समाप्त हुई, जिसमें समस्त वार्ड वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संस्कृति विभाग के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद आकाश तिवारी भी कावड़ यात्रा में शामिल हुए तथा भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी वार्ड वासियों को हमेशा खुश और स्वस्थ रखें। इस तरह सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। पूरा वार्ड भोलेनाथ के जयकारे से गूंज उठा।



