रायपुर/ बलरामपुर@ सोमनाथ यादव। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय अध्यक्ष तुलसी राम साहू के आह्वान पर अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 1460 जनपद पंचायत के पंचायत सचिवों ने कलम बंद कर हड़ताल पर चले गए थे जिससे पंचायतों का काम लगातार प्रभावित हो रहा था l
9 मई को पंचायत सचिवों का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा वार्तालाप के दौरान बताया गया कि आप सभी की एक सूत्रीय जो मांग है उसे पंचायत मंत्री द्वारा मुझे बताया गया है जो अनुपूरक बजट में शामिल होंगी साथ ही हड़ताल अवधि का वेतन के विषय पर जो टीप है साथ ही जो सचिव सस्पेंड हैं उन्हें कुछ शर्तों के साथ बहाल किया जायेगा। इसलिए मुख्यमंत्री से चर्चा उपरांत सचिव संघ ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है।
