देश-विदेश

पाकिस्तानी छात्र जोरैन निजामानी का लेख वापस

Pakistani student Zorain Nizamani's article reverted

नई दिल्ली । पाकिस्तान में इस समय एक लेख को लेकर ‘जेन-जी’ (Gen-Z) का गुस्सा उबाल पर है। अमेरिका में पीएचडी कर रहे पाकिस्तानी छात्र जोरैन निजामानी द्वारा लिखा गया लेख, जिसका शीर्षक ‘सबकुछ खत्म हुआ’ था। बाद में सेना के दबाव की वजह से इसे हटा दिया गया। इस घटना ने पाकिस्तान की युवा पीढ़ी और सत्ता के बीच की गहरी खाई को उजागर कर दिया है। अमेरिका में पीएचडी करने वाले पाकिस्तानी छात्र जोरैन निजामानी ने पाकिस्तानी अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ में 1 जनवरी को ‘सबकुछ खत्म हुआ’ टाइटल से एक लेख छपवाया था। अर्कांसस विश्वविद्यालय से क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई कर रहे जोरैन ने अपने लेख में सत्तासीन उम्रदराज नेताओं और सेना पर कड़ा प्रहार किया।

Related Articles

Back to top button