छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

जहरीले सांप के काँटने से माँ बेटी की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम भसेरा मे बीते रात घर मे सो रहे माँ बेटी को जहरीले सांप ने मौत के घाट उतार दिया।

आपको बता दे कि दोनो मृतिका के पिता, पति कृष्णा साहू नियमित दिनचर्या के अनुसार नजदीक के गांव बासीन के फर्सी खदान मे रोजी मजदूरी कर अपनी पत्नी लता साहू व चारो बच्चे तीन लड़की व लड़का के साथ देर रात अलग अलग चारपाई मे सो रहे थे। वही देर रात उसकी पत्नी लता साहू व बड़ी लड़की ऐश्वर्या साहू को जहरीले सांप ने काट दिया। घटना की जानकारी होते ही तड़के सुबह फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हेतु लाया गया लेकिन स्थिति नाजुक व गंभीर होते देख प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरो के द्वारा नजदीक जिला महासमुन्द में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वही रास्ते में ही माँ लता साहू ने दम तोड़ दिया। वही अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दरमियान नाबालिक ऐश्वर्या साहू (उम्र13 वर्ष) ने भी अंतिम सांस लिए.
इस दर्दनाक घटना मे ग्राम भसेरा मे सन्नाटा व मात्म का माहौल पसरा है।

वही कझा 9वी की छात्रा ऐश्वर्या की मौत की खबर लगते ही स्कूल मे शोक का माहौल बना रहा। घटना के बाद ग्रामीण उनके तीनो बच्चों वंदना साहू 8 वर्ष, खुशी साहू 5 वर्ष व नवनिहाल बालक भुनेश्वर 3 वर्ष को फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे स्वास्थ्य परीक्षण करवाए है। तीनो बालक अभी खतरे से बाहर व स्वस्थ है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button