छत्तीसगढ़
बांध में मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत

फिंगेश्वर। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा के बांध में मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि राय के रूप में हुई है, जो माना रायपुर का रहने वाला था।
बता दें कि युवक रवि राय मछली पकड़ने के लिए बांध में उतरा था। इसी दौरान अचानक पानी के बहाव में फंसकर युवक डूब गया, वहीं कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने युवक का शव बांध से बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



