शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

Organizing Teachers' Honors Ceremony

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद में रजत जयंती अंतर्गत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने गरियाबंद जिले के 66 शिक्षकों का शाल, श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मान किया, उन्होंने कहा कि शिक्षक उज्जवल भविष्य की नींव है, यह वर्ष इसलिए खास है कि हम अब छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष भी मना रहे हैं, शिक्षक समाज में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं, बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ–साथ संस्कारवान भी बने, आज ग्रामीण इलाकों के बच्चे अच्छे स्कूलों में पढ़ रहे हैं, सरकार के द्वारा मुफ्त में किताबें, पुस्तकें और गणवेश दिए जा रहे हैं, कहा कि शिक्षक पूरी तत्परता के साथ बच्चों को आगे बढ़ाने का काम करें, इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा के सांसद रुपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू और बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव भी विशेष रूप से मौजूद थे।
Exit mobile version