रीवा @ सुभाष मिश्रा। रीवा पुलिस कंट्रोल रूम रीवा में एडीजी रीवा जोन के.पी. वेंकाटेश्वर राव के निर्देशन में 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एडीजी रीवा जोन के.पी. वेंकाटेश्वर राव के द्वारा प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिह, उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी सहित रीवा जोन के 40 पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रधान मजिस्टेट किशोर न्याय बोर्ड नीलिमा देव दत के द्वारा जुबिनाईल जस्टिस व उसके व्यवहारिक समस्याएं, देवेन्द्र मीणा मुख्य प्रबंधक शिकायत शाखा एसबीआई रीवा के द्वारा रोल ऑफ बैंक टू प्रिवेन्ट ऑनलाईन बैंकिंग फ्राड एण्ड साईबर सिक्यूरिटी, सूरज पाण्डेय एडीपीओ रीवा द्वारा विवेचना के दौरान होने वाली त्रुटिया तथा उनको दूर कर दोषसिद्धि को कैसे बढ़ाया जा सकता है
आशीष द्विवेदी सहायक संचालक महिला बाल विकाश रीवा द्वारा घरेलू हिंसा एवं वन स्टाप सेंन्टर की भूमिका एवं निरीक्षक वीरेन्द्र पटेल द्वारा सोशल मीडिया इनवेस्टिगेशन फायनेंसियल फ्रॉड इनवेस्टिगेशन विथ केश स्टडी एण्ड नेफिस विषय पर व्याख्यान दिया गया। प्रशिक्षण में रीवा जोन के चारों जिले से उप पुलिस अधीक्षक से उप निरीक्षक स्तर के 40 पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुये। प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात प्रशिक्षार्णियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
