बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र चुनचुना-पुंदाग में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिंतामणि महाराज,कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने आमजनों की समस्याएं सुनी ।
इस अवसर पर चिंतामणि महाराज ने ग्रामीणों की मांग पर पेंशन की पहुंच घर तक करने तथा पुंदाग से भुताही तथा चुनचुना से पीपर ढाबा तक सड़क एवं गांव में चबूतरा निर्माण की घोषणा की ।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का समुचित लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता साथ ही लकड़ी महुआ क्षेत्र मे सिचाई की सुविधा में विस्तार हेतु सर्वे कराने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छात्रों को स्टेशनरी व खेल सामग्री का वितरण किया गया।
