कृषि महाविद्यालय के लिए भूमि आबंटन के लिए आदेश, ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा

Order for allotment of land for agricultural college sparks anger among villagers

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद के किरवई गांव में कृषि महाविद्यालय के लिए भूमि आबंटन के लिए आदेश हुआ तो फिंगेश्वर वाशियों में गुस्सा फूट पड़ा और आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए जमकर विरोध किये दराअसल फिंगेश्वर में कृषि महाविद्यालय बनाने की घोषणा 7 साल पहले हो चुका है महाविद्यालय आईटीआई के छात्रावास में संचालित हो रहा है भवन निर्माण के लिए शहरवासी भूमि चयन कर चूके है इसके बावजूद किरवई में भूमि आबंटन के लिए आदेश जारी हो गया जिसके बाद लोगो में आक्रोश है फिंगेश्वर के लोग भवन शहर में बनाने के साथ आदेश को रद्द करने की मांग कर रहे है विधानसभा में विधायक रोहित साहू ने भी फिंगेश्वर में भवन बनाने की आवाज उठा चुके है अब लोग आदेश निरस्त नही होने पर उग्र आंदोलन चक्कजाम की चेतावनी दे रहे है।
Exit mobile version