ऑपरेशन विश्वास अभियान में मिली सफलता: एक औरआरोपी को किया गया गिरफ्तार
Operation Vishwas achieves success: Another accused arrested

थाना पुलगांव के नारकोटिक्स एक्ट में हुई गिरफ्तारी
आरोपी से जप्त किया गया प्रतिबंधित दवाइयां
दुर्ग । दिनांक 30.10.2025 को प्राप्त मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ, साक्षीगण के घटना स्थल पीसेगांव बांधा तालाब नदी रोड थाना पुलगांव में मामले के आरोपी संजय तिवारी एंव वासु चन्द्राकर से प्रतिबन्धित स्वापक औषधि त्रिपोडिलीन कोडीन सिरप कुल 130 शीशी कुल मात्रा 13 लीटर, दो नग मोबाईल, दो वाहन, ब्रिकी रकम 3000 रु. कुल जुमला कीमती 89,140 /- रू. सहित पकड़ा गया था जिन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
मामले के अन्य आरोपी अजय कुमार यादव उर्फ अज्जू का पता तलाश कर मिलने पर पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करते हुए* घटना में प्रयुक्त विवो कम्पनी के मोबाईल का जिसके फोन पे एप्प में *दोस्त वासु एल. के. मो.नं. के नाम पर 18 मई 2022 से 28 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न तिथियों में अपने फोन पे से आनलाईन पैसा भेजा गया* है को तथा *29 नग प्रतिबंधित स्वापक औषधि Triprolidine Hydrochloride & Codeine Phosphatw Syrup 100 ml CODIVA Cough Syrup को अंजोरा महमरा रोड नर्सरी के सामने रोड किनारे झाड़ी से निकालकर पेश करने पर विधिवत् जप्त किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने विधिवत् गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी
अजय कुमार यादव उर्फ अज्जू



