रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमहिया थाना पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कोरेक्स सिरप बरामद की है।
पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज गौरव राजपूत, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) डॉ. रितु उपाध्याय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
थाना अमहिया पुलिस को 30 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नरेंद्र नगर स्थित खमरिया हाउस के पास एक युवक पानी के जार में कोरेक्स सिरप रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का युवक पुलिया के पास खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मयंक मिश्रा उर्फ अमन गौतम (24 वर्ष) पिता कृष्ण कुमार गौतम, निवासी सुंदर नगर बोदाबाग, थाना विश्वविद्यालय, जिला रीवा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीली कफ सिरप बरामद की गई, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक अरुणकांत द्विवेदी, आरक्षक विकास तिवारी, दिवाकर तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, आशीष पांडेय सहित थाना अमहिया पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
