छत्तीसगढ़

ओपन हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के परीक्षा परिणाम जारी, 12वीं में 5139 परीक्षार्थी हुए पास

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। राज्य ओपन स्कूल  की तरफ से सितंबर-अक्टूबर में 10वीं-12वीं की परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें 12वीं परीक्षा का रिजल्ट सिर्फ 32.52 प्रतिशत रहा। बारहवीं में सिर्फ 5139 परीक्षार्थी ही पास हुए हैं। वहीं 10वीं में 3813 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 10वीं का रिजल्ट सिर्फ 24.47 प्रतिशत रहा।

आपको बता दें कि,  राज्य ओपन स्कूल ररिक्षा के लिए 12वीं में 18983 छात्रों ने पंजीयन कराया था, जिसमें 17841 अभ्यर्थी शामिल हुए, लेकिन सिर्फ 5139 परीक्षार्थी ही पास हुए। इस परीक्षा का रिजल्ट सिर्फ 32.52 प्रतिशत रहा। वहीं 10वीं में 16923 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें 15580 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और सिर्फ 3813 परीक्षार्थी ही पास हुए। 10वीं का रिजल्ट सिर्फ 24.47 प्रतिशत रहा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button