कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम को ओपी चौधरी की बधाई

OP Choudhary congratulates the Indian team for the 2026 Commonwealth Games.

रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर विश्व खेल जगत में देश की पहचान को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय दल खेल भावना, उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के साथ विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की जीत के साथ-साथ उनका संघर्ष, परिश्रम और राष्ट्र के लिए समर्पण भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देशवासियों की शुभकामनाएं और विश्वास पूरे भारतीय दल के साथ हैं। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान और गौरव बढ़ाएंगे।

Exit mobile version