छत्तीसगढ़

एक रील और छिन गई जिंदगी

One reel, and a life was lost.

रायगढ़। रायगढ़ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टापारा में एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 22 वर्षीय शादीशुदा महिला विशाखा देवांगन का सूने घर में फांसी के फंदे पर लटकते हुए करीब डेढ़ घंटे का लाइव वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर मर्ग कायम किया है और मामले की बारिकी से तफ्तीश शुरू कर दी है।यह पूरी घटना मंगलवार 16 जून 2026 की दोपहर की है। मृतका विशाखा के पति शुभम देवांगन एक जूता-चप्पल दुकान में काम करते हैं। घटना के वक्त उसकी सास जानु देवांगन और जेठ काम पर गए हुए थे। जब लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। वेंटिलेटर से झांक कर देखने पर होश उड़ गए.,पड़ोसियों की मदद से जैसे तैसे घर में प्रवेश किया और पंखे से महिला को उतारा तब तक सांसे थम चुकी थी। पुलिस को जानकारी दी गई,पीएम से पहले पुलिस ने सारी कार्रवाई करते हुए जांच शुरु कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला रील बनाने के चक्कर में नकली फांसी असली फांसी में तब्दील हो गई और महिला की जान चली गई। सोशल मीडिया देखकर न जाने और कब तक ऐसी अनहोनी करते रहेंगे लोग?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button