रीवा मप्र- रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत पटियारी गांव के पास हुई दर्दनाक दुर्घटना
रीवा। पनवार थाना क्षेत्र के पटियारी गांव के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही बस और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान राघवेंद्र सिंह पिता मानबहादुर सिंह (30 वर्ष), निवासी चौर के रूप में हुई है। वहीं घायल शुभम सिंह पिता हरिमोहन सिंह, निवासी तेदूनी थाना अतरैला बताया जा रहा है। दोनों युवक रामबाग से डभौंरा की ओर जा रहे थे, तभी पटियारी के पास पाठक कंपनी की बस ने टक्कर मार दी।
ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए जवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से रीवा रेफर किया गया। इलाज के दौरान राघवेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है।
पनवार पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
