गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक क्विंटल 10 किलो गांजा जप्त

खडगंवा @ अशोक श्रीवास्तव। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के खड़गवां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस ने लगभग 11 लाख रुपये कीमत के गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक क्विंटल 10 किलो गांजा एक स्कार्पियो से जप्त किया है ।जबकि एक आरोपी मौका देख घटना स्थल से फरार हो गया है ।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अवैध कारोबारियों पर पुलिस के द्वारा अभियान चला कर लगातार कारवाई कि जा रही है, इसी तारतम्य में खड़गवां पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब पुलिस को खड़गवां बिलासपुर मार्ग में सफेद रंग की संदिग्ध गांजा से भरी स्कार्पियो पुलिस को आने की सूचना मिली । सूचना मिलते ही तत्काल खड़गंवा पुलिस के द्वारा टीम बनाकर कई नाको में घेरा बंदी की गई और सूचना के अनुसार संदिग्ध स्कार्पियो को रोका गया । जिसमे पुलिस ने स्कार्पियो से एक क्विंटल दस किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफतार करने में सफलता हासिल की जबकि कार्यवाही के दौरान एक आरोपी मौका का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा है , पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा गांजा उड़ीसा के सोनपुर से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में खपाने की नियत से लाया जा रहा था ।



