कांकेर @ धनंजय चंद। पखांजूर नगर पंचायत के निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान युवक के मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया । 18 वर्षीय युवक राहुल मण्डल का पखांजूर के निजी अस्पताल गौतम मेडिकेयर में इलाज के दौरान मौत हो गई । परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया ।
परिजनों के कहने के अनुसार डॉक्टर के द्वारा 60 से 70 इंजेक्शन लगाया गया। अस्पताल में परिजनों ने तोड़फोड़ की । पखांजूर क्षेत्र में पहले भी निजी अस्पतालों में इस प्रकार से इलाज के दौरान मरीजों की मौत हो चुकी है। लेकिन शासन प्रशासन इस पर नकेल कसने में नाकाम साबित हुई। पहले भी गौतम मेडिकेयर में गांव पी व्ही 25 के एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ऐसा ही हाल पखांजूर के दूसरे निजी अस्पताल वंदना अस्पताल का भी रहा, जहां पिछले वर्ष एक व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौके पर पुलिस पहुंची । इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत करने थाना परिजन पहुंचे । पखांजूर थाना का मामला है ।
