एक बार फिर नक्सलियों की साजिश हुई नाकाम

Once again the Naxalite conspiracy failed

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद में एक बार फिर नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई है, सर्चिंग अभियान में निकली जिला पुलिस बल के ऑपरेशन टीम ई–30, बीडीएस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम मैनपुर थाना के पंडरीपानी–सिकासेर के जंगल पहाड़ी को ओर निकले थे, इस दौरान एक पेड़ के नजदीक नक्सलियों द्वारा डंप किए गए आईईडी बनाने संबंधी सामाग्रियां भारी मात्रा में बरामद हुई है, जिसमें 6 नग कुकर, नक्सली पर्चा बनाने में उपयोग प्रिंटर मशीन, विभिन्न प्रकार के टैबलेट, इंजेक्शन, क्रैक बैंडेज सहित अन्य सामाग्रियां जब्त की गई है, बता दें कि गरियाबंद में पांच एरिया कमेटी सक्रिय थे,  कार्यवाही से अब नक्सलियों की संख्या काफी कम हो गई है, फिलहाल एसडीके (सोनाबेड़ा, धरमबांधा, खोलीबतर) डिवीजन के नक्सली सक्रिय है, जो जवानों को नुकसान पहुंचाने और ग्रामीणों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से सामाग्रियां डंप किए गए थे।

 

Exit mobile version