छत्तीसगढ़

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र ऐतिहासिक जीत पर गोहरापदर में जमकर आतिशबाजी की, मिठाईयां बांटी

गोहरापदर। भारतीय जनता पार्टी गोहरापदर मंडल में मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से रुपकुमारी चौधरी जी के प्रचंड मतों विजयी होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। अस्थाई भाजपा कार्यालय से रैली निकाल कर बस स्टैंड पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की मिठाई बांटकर कर खुशियां मनाई।

पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी ने कहा कि भाजपा गठबंधन एनडीए की सरकार को स्पष्ट बहुमत हासिल कर पुनः तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहे हैं, हम सब देशवासियों के लिए खुशी बात है, मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से रुपकुमारी चौधरी जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है, साथ ही केन्द्र में मोदी जी के नेतृत्व में पुनः तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं, हमने छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता भाई बहनों ने जो मेहनत की उसके बदौलत ही हम जीत हासिल कर सकें है,सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को बधाई दी एवं आभार व्यक्त किया, क्षेत्र आमजनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं बधाई दी एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा, पि.व. मोर्चा जिला महामंत्री जयराम साहू, अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप, मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी, पि.व.मोर्चा मंडल अध्यक्ष लम्बोदर साहू, युवा मोर्चा महामंत्री कीर्तनराम यादव, खीरसिंह पुजारी, प्रेमसिंह यादव, अर्जुनसिंह पोर्ते, पदमन नागेश, ललित सिन्हा, गुनसागर यादव, दीपक सागर, गणेश नागेश, तुलसीराम सेन, विजय मांझी, घनश्याम साहू, रामानंद साहू, कुशलराम साहू, खीरसिंग नागेश, सचिन कश्यप, ललित मांझी सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button