रायपुर। टी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जो आदेश कांग्रेस पार्टी ने निकाला है, कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है। यह अधिकार मुख्यमंत्री का है राज्यपाल का है।
जिसे ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा था, उसे 4 महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया जाना टीएस सिंहदेव का अपमान है। चला चली की बेला में कांग्रेस ने अपने अंतरकलह को मिटाने का यह प्रयास किया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का, नशे का, अराजकता का गढ़ बना रखा है जनता के आक्रोश से कांग्रेस डरी हुई है इन सब फैसलों से अब कुछ नहीं होने वाला।
