हमर प्रदेश/राजनीति

सरोज पांडे के सवालों पर कांग्रेस ने कहा मोदी से सवाल पूछने का साहस दिखाएं

मोदी, इंडिया के नाम पर इतना डर क्यों रहे है?

भाजपा भूपेश बघेल से डरी हुई, भाजपा के पास उनके कद का कोई नेता नहीं

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे को कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना चाहिये कि वो इंडिया से इतना डर क्यों रहे है? देश के नाम इंडिया से मोदी को अचानक इतनी नफरत क्यों हो गयी है? देश की जनता वर्षों से भारत, इंडिया और हिंदुस्तान के नागरिक के रूप में अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती रही है, फिर भाजपा देश के नाम में ही यह भेद क्यों कर रही है? भाजपा हमेशा फूट डालो में ही क्यों भरोसा करती है? धर्म से धर्म के बीच, वैमनष्यता फैलाते-फैलाते अब देश के नाम पर नफरत फैलाने की साजिश क्यों? देश में ही इतनी घृणा क्यों फैला रही है भाजपा? सरोज पांडे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उन्हें राजस्थान में महिला के साथ अत्याचार पर सवाल तो खड़ा कर रही है लेकिन उन्हें मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई जा रही महिलाओं की पीड़ा नजर नहीं आती है? राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है क्या उनका यह दायित्व नहीं बनता की वह महीनों से जल रहे मणिपुर की महिलाओं की आवाज उठायें। सरोज पांडे अपनी राजनीति चमकाने के लिये छत्तीसगढ़ को बदनाम करना बंद करें। छत्तीसगढ़ में महिलायें पूर्ववर्ती रमन राज और वर्तमान में किसी भी भाजपा शासित राज्य की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों में 68 प्रतिशत की कमी आई है। मणिपुर की घटना के लिये देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री महिलाओं से माफी क्यों नहीं मांग रहे है?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से डरी हुई है। उनकी योजनाओं का उनके कद का मुकाबला करने में भाजपा सक्षम नहीं इसीलिये भाजपाई हमेशा उनके खिलाफ दुष्प्रचार करते है। ईडी, आईटी की तमाम झूठी कार्यवाहियों के बाद भी प्रदेश की जनता के बीच में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, इससे भाजपा बौखला गयी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी मालूम है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का उसके पास कोई जवाब नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरोज पांडे प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करने का साहस दिखायें कि ईडी, आईटी छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर कार्यवाहियां कर रही है तो रमन सिंह के 36,000 करोड़ के नान घोटाले, 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले, 4600 करोड़ के शराब घोटाले, पनामा पेपर घोटाले की जांच ईडी क्यों नहीं कर रही है? सरोज पांडे पूछे केंद्र सरकार रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के 1 लाख करोड़ का जांच क्यों नहीं करवा रही है? सरोज पांडे मोदी से पूछे कि अडानी के घोटालों पर वे चुप क्यों है?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि सरोज पांडे गंगाजल का नाम लेकर झूठ बोलना कब बंद करेगी? क्या वे गंगाजल की कसम खा कर यह बयान दोहरायेगी की कांग्रेस ने शराबबंदी के लिये गंगाजल की कसम खाई थी।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button