सांसद दीपक बैज को नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे काम

रायपुर। सांसद दीपक बैज को नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बस्तर के विजयवान सांसद को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वे हमारे साथ दो बार विधायक भी रहे हैं। उसके बाद सांसद बने हैं। उनको एक नया दायित्व छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया है, मैं उनको बहुत-बहुत बधाई देता हूं। नए दायित्वों के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उनकी सरकार बनाने में बड़ी भूमिका होगी। एक संगठन का कार्यकर्ता होने के नाते नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी तो मैंने हर दिन हर महीना संगठन के लिए काम किया है। इन 4 सालों में हाईकमान की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया है संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया है साढ़े 19 लाख मेंबर बनाएं। सभी चुनाव जीते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं नीतियों को जनता के बीच लेकर गए है।

Exit mobile version