हमर प्रदेश/राजनीति

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले ओम माथुर, आपके आशीर्वाद से ही बनेगी हमारी सरकार

0 वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार के कामों को अपना बताकर झूठा श्रेय लेते हैं भूपेश बघेल

0 जो काम किसी ने सोचे तक नहीं थे वह मोदी सरकार ने कर दिखाएं: अरुण साव

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर ग्रामीण जिला के धरसीवां विधानसभा में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की एवं सभी के सुझाव एवं पुरानी यादों को सुना, कार्यक्रम उपरांत सभी ने एक साथ भोजन भी किया।

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक व्यक्ति एक परिवार ने नहीं बनाई, इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी आप जैसे लाखों करोड़ो कार्यकर्ताओं ने बनाया है। श्री माथुर ने कहा मैं आज अपनी उम्र के सारे साथियों के साथ मिलकर सुखद महसूस कर रहा हूं। आप सबसे युवा पीढ़ी को सीखना है। 55/ 60 वर्ष एक परिवार ने देश पर राज किया। पहले के प्रधानमंत्री खुद कहते थे 100 रु में 85 रु भ्रष्टाचार हो जाता है।मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में कोई 1 रु के भ्रटाचार का आरोप नही लगा पाया। यह बात हमारी देशभक्ति को बताती है।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपनी बातें साझा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा किसी ने नहीं सोचा था कि हर घर में शौचालय बन जाएगा, सबको 5 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा, सबके बैंकों में खाते होंगे,भारत इतना सशक्त होगा कि बात बात पर भारत को परेशान करने वाले दुश्मन देश पाकिस्तान के घर में घुसकर उसको मारेगा यह सभी कार्य भारतीय जनता पार्टी ने कर दिखाए हैं जिसका कार्यकर्ता होना हम सब के लिए गौरव की बात है। श्री साव ने कहा कि आप सभी अपने पुराने अनुभव भी जरूर साझा करें जिससे सभी को प्रेरणा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ कार्यकर्ता जो पार्टी के शुरुआती दिनों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव भी रखे, कार्यकर्ताओं ने विधानसभा सहित प्रदेश स्तर पर चुनाव जीतने के लिए अपने विचार साझा किए, कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं उसे भूपेश बघेल खुद का काम बताकर प्रचारित कर रहे हैं, एक कार्यकर्ता ने तो यह भी कहा कि वह जिंदा है और कांग्रेस सरकार ने उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया और उसकी पेंशन बंद कर दी। सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर इस बात को कहा कि कांग्रेस की इस भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को पीछे ले जाने का काम किया है लोगों के साथ अन्याय करने का काम किया है। हम सभी अपने प्रदेश को आगे ले जाने के लिए कांग्रेस सरकार को विदा जरूर करेंगे।

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी अशोक पांडे जिलाअध्यक्ष टंकराम वर्मा,अनुज शर्मा माजूद रहे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button