कांकेर @ धनंजय चंद। पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल चारामा थाना का पूरा क्षेत्र के भोथा चौक में बीती रात आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
हत्याकांड के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ओमेश बघेल भोथा गांव का रहने वाला था। वहीं आरोपी कलेश्वर निषाद को साइबर की मदद से रात में ही गिरफ्तार किया गया।
