खाली जमीन में अधिकारियों ने कराया पौधरोपण, रीवा जिले में पत्थर व गिट्टी खदानों का खनिज और वन विभाग के अफसरों ने किया निरीक्षण

रीवा @ सुभाष मिश्रा। रीवा जिले के हनुमना तहसील अंतर्गत पत्थर व गिट्टी की खदानों का खनिज और वन विभाग के अफसरों ने निरीक्षण किया। संयुक्त दल ने खाली पड़ी जंगल की जमीनों में पौधरोपण कराया है। शनिवार की दोपहर आला अधिकारी बीरादेही, धनुआहार और जड़कुर में स्वीकृत खदानों में पहुंचे। इसके बाद आवेदित पत्थर खदानों का क्षेत्र देखा है।संयुक्त दल ने जंगल में खड़े होकर वन सीमा से निर्धारित व सुरक्षित दूरी नापकर डीप ट्रेंचिंग कराई गई। साथ ही वन सीमा की तरफ शेष बची भूमि में वृहद रूप से वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए। जिससे खदानों में उत्खनन के दौरान वन सीमा क्षेत्र के आसपास हरियाली बनी रहे। पर्यावरण का प्रदूषण गांव तरफ कम फैले।
इसी प्रकार अन्य पत्थर खदानों में खदान सीमा पर मिट्टी की मेड़ बनाकर बांस, करंज और शीशम के पौधे का रोपण खदान धारकों से कराया गया। संयुक्त टीम में जिला खनिज अधिकारी आर के दीक्षित, खनिज निरीक्षक हनुमना आरती सिंह, वन परिक्षेत्राधिकारी नयन तिवारी और वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



