हमर प्रदेश/राजनीति
गरियाबंद जिले में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। जिले में पुरुष की तुलना ने महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद कलेक्टर आकाश छिकारा ने उक्त जानकारी मिडिया को दिया, उन्होंने बताया कि जिले के दो विधानसभा क्षेत्र में पहले 5 लाख 97653 मतदाता थे, अब बढ़ कर 6 लाख 83 हजार 782 हो गया है जिसमे सर्वाधिक 2लाख 31244 महिलाओ की संख्या है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 16913 है इस वर्ष 15739 मतदाताओं की कुल बढ़ोतरी में 9342 संख्या महिला मतदाता की है।



