छत्तीसगढ़ में 35 हुई बाघों की संख्या

Number of tigers in Chhattisgarh increased to 35

रायपुर: राज्य में बाघों की संख्या पिछले तीन वर्षों में दोगुनी हो गई है। वर्ष 2022 के सर्वेक्षण में जहां बाघों की संख्या 17 दर्ज की गई थी, वहीं अप्रैल 2025 में यह बढ़कर 35 तक पहुंच गई। यह उपलब्धि मंगलवार को आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक में सामने आई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बाघों की संख्या में वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वन्य प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हमारा राज्य वन और वन्य संपदा से समृद्ध है और इन्हें सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Exit mobile version