रायपुर। राजधानी के ओम चौक के पास मंगलवार रात 8 बजे के करीब पुराना बदमाश ने धारदार नुमा चीज से एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन पर हमला कर दिया। हमले से मेहताब के जांघ में चोट लगी है। हमला करने के बाद पुराना बदमाश और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने चंद घंटे बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक 3 मई की रात्रि 8 बजे के करीब ओम चौक के पास एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन अपने साथी के साथ खड़े थे । । इस दौरान वहां पुराना बदमाश ओम दुबे और उसका एक साथी रवि आए । पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और ओम दुबे ने मेहताब को अपने पास रखे धारदार नुमा चीज से मेहताब पर वार कर दिया । अचानक हुए हमले से मेहताब के जांघ में चोट लगी है। घटना के बाद ओम दुबे और उसके साथी वहां से फरार हो गए। मेहताब ने पुलिस थाना डीडी नगर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई । रिपोर्ट के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की खोज प्रारंभ कर दी थी । देर रात डीडी नगर पुलिस ने ओम दुबे और उसके साथी रवि को पकड़ लिया।
ओम दुबे आदतन अपराधी है, उसके थाने में मारपीट के दस से अधिक मामले है। अगस्त 2022 में 307 के मामले में डीडी नगर पुलिस ने ही उसे जेल भेजा था । जो जेल से 9 महीने बाद 12 दिन पहले ही जेल से बाहर आया है । आरोपी ओम दुबे डीडी नगर थाने के गुंडा बदमाश लिस्ट में है। आरोपी ओम दुबे आदतन चाकुबाज है । 12 दिन पहले ही हत्या के प्रयास के मामले में रायपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर है । आरोपी का पिता भी हत्या के आरोप में सजायाफ्ता कैदी है। न्यायालय की पैरोल पर बाहर आने के बाद से फरार है ।
