छत्तीसगढ़
NHM कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल,विधायक जनक ध्रुव ने दिया अपना समर्थन कहा यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार हो गई है
NHM employees' indefinite strike, MLA Janak Dhruv gave his support and said this government has become a government of industrialists

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद में NHM कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है, इनकी मांगों को लेकर आज बिंद्रानवागढ़ के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने अपना समर्थन दिया, इस दौरान विधायक जनक ध्रुव ने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाए हैं, कहा कि सरकार को दो साल हो गए हैं, उनके पास उद्योगपतियों से मिलने का समय है, लेकिन जनप्रतिनिधियों से मिलने के लिए नहीं है, NHM कर्मचारियों के हड़ताल में होने से शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से चरमरा गई है, लेकिन सरकार को इसकी परवाह ही नहीं है। वहीं आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान हमारी मांगों को मोदी की गारंटी में लिया गया था, उनके मांगों का समर्थन दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री का अलग बयान हमें भ्रमित कर रही है।



