
सिरमौर थाना क्षेत्र क्योटी जलप्रपात की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस, तलाश जारी…
रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा
रीवा। इस वक्त की बड़ी खबर है रीवा से जहां रीवा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल क्योटी जलप्रपात में पिकनिक मनाने आई एक नवविवाहित महिला सेल्फी लेने के दौरान हादसे का शिकार हो गई है।
बताया जा रहा है कि क्योंटी जलप्रपात के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रही महिला अचानक से फिसल कर हजारों फीट गहरे जलप्रपात में जा गिरी है। घटना के वक्त मौके पर महिला का पति व परिवार के सदस्य मौजूद थे। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जलप्रपात में गिरी महिला की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है ।
तो यह थी इस वक्त की बड़ी खबर रीवा के सिरमोर स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल क्योटी जलप्रपात से जहां यूपी के प्रयागराज से पति सहित परिवारजनों के साथ पिकनिक मनाने आई नवविवाहित महिला सेल्फी लेने के दौरान हजारों फीट गहरे जलप्रपात में जा गिरी है।

घटना के संबंध में इस वक्त जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक वर्तिका पटेल पति सौरव पटेल उम्र 25 वर्ष जिसका विवाह महज तीन माह पूर्व यूपी के प्रयागराज में हुआ था वह आज अपने पति और परिवार जनों के साथ पिकनिक मनाने के लिए रीवा स्थित क्योटी जलप्रपात आई हुई थी।
यहां महिला सहित परिवार के लोग पिकनिक मना रहे थे इसी दौरान महिला जब जलप्रपात के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रही थी तभी उसका पर अचानक से फिसल गया और वह हजारों फीट गहरे जलप्रपात में जा गिरी।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद परिजन सहित लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई, वहीं सूचना मिलती ही सिरमौर पुलिस मौके पर पहुंची है और महिला की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि अब तक जलप्रपात में गिरी महिला का कोई सुराग नहीं लगा है जिसकी फिलहाल तलाश जारी है।



