नवपदस्थ कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने संभाला पदभार

Newly appointed Collector Chandan Tripathi assumed charge.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) बलरामपुर जिले में नई कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती त्रिपाठी इससे पूर्व कोरिया जिले में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं।

 

पदभार ग्रहण के दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नवपदस्थ कलेक्टर का स्वागत करते हुए जिले में चल रही प्रशासनिक कार्यों की जानकारी साझा की।

 

नई कलेक्टर के पदभार संभालने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version