बिलासपुर में साइबर फ्रॉड का नया खेल, किराए के बैंक खातों पर पुलिस का एक्शन
New cyber fraud scheme in Bilaspur; police take action against rented bank accounts.

बिलासपुर: साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने और संदिग्ध रकम के लेनदेन में इस्तेमाल किए जाने के मामले में रेंज साइबर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। मंगला स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मैनेजर आरती कुरील की शिकायत पर पुलिस ने सांवरिया इंटरप्राइजेस और अजय फार्म हाउस नाम से संचालित बैंक खातों के धारकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। दोनों खातों में करीब 2.32 करोड़ रुपये की संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है।
बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया कि सांवरिया इंटरप्राइजेस के नाम से संचालित खाते के धारक राजकुमार धाकड़ (23), निवासी ग्राम निपनिया के खाते में 22 मई से तीन जून 2026 के बीच 12 लाख 11 हजार 680 रुपये का संदिग्ध लेनदेन पाया गया। इसी नाम से छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की व्यापार विहार शाखा में अमृत लाल जाट द्वारा भी खाता खुलवाए जाने की जानकारी बैंक ने पुलिस को दी है।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
दूसरे मामले में अजय फार्म हाउस के नाम से संचालित खाते के धारक अजय कुमार सोनी (36), निवासी रामनगर, टिकरीपारा, तखतपुर के खाते में 18 मई से 12 जून 2026 के बीच दो करोड़ 20 लाख 68 हजार 443 रुपये का संदिग्ध हस्तांतरण दर्ज किया गया। रेंज साइबर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 317(5) और 323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांवरिया इंटरप्राइजेस खाते में 12.11 लाख का संदिग्ध ट्रांजेक्शन
बैंक जांच में सांवरिया इंटरप्राइजेस के खाते से 22 मई से 3 जून के बीच 12 लाख 11 हजार 680 रुपये के संदिग्ध हस्तांतरण का पता चला। बैंक प्रबंधन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खाते को संदिग्ध रकम के ट्रांसफर के लिए अन्य लोगों को उपलब्ध कराने की आशंका है। मामले में बैंक स्टेटमेंट और खाताधारक के केवाईसी की सत्यापित प्रतियां पुलिस को सौंपी गई हैं।
अजय फार्म हाउस खाते में एक महीने में 2.20 करोड़ की हलचल
अजय फार्म हाउस के बैंक खाते में 18 मई से 12 जून के बीच दो करोड़ 20 लाख 68 लाख 443 रुपये का संदिग्ध हस्तांतरण सामने आया। बैंक की शिकायत के मुताबिक खाते का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के तौर पर किया जा रहा था।


