देश-विदेश

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा

Nepal's Prime Minister KP Sharma Oli resigns

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। पूरे देश में उठे हिंसा के दूसरे दिन पीएम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। खबर है कि प्रदर्शनकारी नेपाल संसद में घुस चुके है और आगजनी कर रहे है। प्रदर्शनकारियों के दबाव में नेपाल के तीन मंत्रियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। वहीं पीएम केपी शर्मा ओली ने आज शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उससे पहले ही उनके इस्तीफे देने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि नेपाल में सोशल मीडिया बैन करने के विरोध में उतरे युवाओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। खबर यह भी है कि के.पी. शर्मा ओली हेलिकॉप्टर के कहीं बाहर जा सकते है।

Related Articles

Back to top button