छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही: सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित

Negligence in health services: Someshwar Hospital's license suspended

लोकेश्वर सिन्हा 
गरियाबंद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुवे जिला मुख्यालय मे संचलित निजी सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक युवक की मौत के मामले में हुई जांच के बाद की गई है, जिसमें इलाज में गंभीर लापरवाही सामने आई है।
आपको बता दे कि विगत 08 फरवरी 2026 को अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे
जिला चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच दल गठित किया गया। जांच दल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, इलाज की प्रक्रिया और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच में पाया गया कि अस्पताल में इलाज के दौरान घोर लापरवाही बरती गई थी।
जांच में यह भी आरोप सामने आया कि इलाज के दौरान अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। इसके अलावा मरीज की स्थिति गंभीर होने के बावजूद बिना आवश्यक जांच किए एम्बुलेंस भेजने की बात भी सामने आई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिए गए जवाब को प्रशासन ने असंतोषजनक पाया।
इसके बाद कलेक्टर द्वारा कार्रवाई करते हुए अस्पताल के अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने निजी चिकित्सालय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

Related Articles

Back to top button