छत्तीसगढ़

स्वच्छता में लापरवाही पड़ी भारी

Negligence in cleanliness was heavy

रायपुर । रायपुर में स्वच्छता को लेकर मिल रही शिकायतों पर नगर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जोन-5 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर होटल, बार, रेस्टोरेंट और ठेला संचालकों पर कुल 9,500 रुपए का जुर्माना लगाया।

नगर निगम को संबंधित प्रतिष्ठानों में गंदगी और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-5 की टीम ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिकायतें सही पाई गईं।

कार्रवाई के तहत गोल चौक स्थित थाली एक्सप्रेस होटल पर 3 हजार रुपए और मधुशाला बार पर 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं कुशालपुर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस पर 2 हजार रुपए तथा आमापारा के एक फल ठेला संचालक पर 1500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान इन प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का पालन नहीं पाया गया। गंदगी मिलने पर संबंधित संचालकों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

जोन-5 स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों, होटल-रेस्टोरेंट, बार और खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू और प्रेम मानिकपुरी मौजूद रहे। निगम अधिकारियों ने आम लोगों से भी स्वच्छता संबंधी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button