हमर प्रदेश/राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रवास हेतु हुई आवश्यक बैठक

भाजपा महिला मोर्चा की विभिन्न राज्यों की प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य महा जनसंपर्क अभियान के तहत दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव प्रदेश , महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती पूजा विधानी, पूर्व महिला आयोग के अध्यक्ष श्रीमती विभा राव महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया सहित महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रही। छत्तीसगढ़ में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विभिन्न राज्यों की भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दो दिवसीय 5 -6 जुलाई प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। महा जनसंपर्क अभियान के तहत महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विभिन्न राज्यों से आए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ की सभी जिलों में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे एवं केंद्रीय योजनाओं कि लाभ ले रहे लाभार्थियों से मिलकर उनका सम्मान भी करेंगे। जिनको लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा किया गया एवं कार्य योजना बनाई गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें जनसंपर्क अभियान के तहत इतनी तेज गर्मी में जब टेंपरेचर 43 से 44 डिग्री तक था फिर भी घर घर जाकर जनसंपर्क किया एवं केंद्रीय योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मिलकर उनका सम्मान किया। प्रदेश में हुए शराब घोटाले को लेकर प्रदेश के हर जिलों में चक्का जाम किया इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा की बहनों को प्रशासन के दबाव के साथ ही साथ उनके ऊपर पुलिस कार्यवाही भी की गई फिर भी महिला मोर्चा की बहनें अपने दायित्व से पीछे नहीं हटी इसके लिए ही महिला मोर्चा की बहनें बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य एवं विभिन्न राज्यों के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश की सभी जिलों में जाकर जनसंपर्क करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों का यह प्रवास ऐतिहासिक होना चाहिए इसके लिए महिला मोर्चा की बहनों को उचित व्यवस्था हेतु निर्देश दिए । राष्ट्रीय पदाधिकारियों का जनसंपर्क का लाभ प्रदेश की जनता एवं भाजपा को मिलेगी इस दिशा में भी हमें कार्य करना होगा। प्रवास वापसी के दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों को “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का संदेश उनके साथ जाना चाहिए। केंद्रीय योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को महिलाओं का ही सबसे ज्यादा समर्थन प्राप्त है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश की महिलाओं को हर स्तर पर ठगा है। चाहे शराबबंदी को लेकर हो या फिर महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफ करने की बात हो, रेडी टू ईट निर्माण में लगे बहनों को बेरोजगार करने का काम भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है जिसका जवाब महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनाव में अवश्य देगी।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी ने कहा कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ प्रवास को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमें कार्य करना है और साथ ही साथ प्रदेश की जनता को प्रदेश सरकार द्वारा किए गए वादाखिलाफी के बारे में भी बताना है। भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विभा राव ने कहा कि महिलाएं घर की जिम्मेदारी के साथ साथ पार्टी के भी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है इसके मद्देनजर महिलाओं को अभी से जुटना होगा।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि 6 एवं 7 जुलाई को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एवं विभिन्न राज्यों की प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का प्रभाव होना है जिसके लिए जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं आए हुए पदाधिकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी जिलों में प्रवास करेंगे उनके प्रवास को सफल बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की बहनें जो दायित्व दिया गया है उसे बखूबी निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट और कमीशनखोर कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयश्री दिलाने के लिए हमें कार्य करना है।

इस दौरान बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी विभा अवस्थी, ममता साहू, शीतल नायक, अलका चंद्राकर, भावना बोरा, अरुणा सिंह, हेमलता शर्मा, किरण बघेल, आयुषी पांडे, शीलू साहू, मिनी पांडे, संध्या तिवारी, आशा दुबे, लक्ष्मी बघेल, सभी जिला अध्यक्ष सीमा साहू, सरोज चंद्रवंशी, वैशाली पारीक, रजनी साहू, उमा शर्मा समेत सभी जिले के जिला प्रभारी उपस्थित थे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button