5 सितंबर ताड़मेटला मुठभेड़ को नक्सली प्रवक्ता समता ने बताया फर्जी , नक्सली 13 सितंबर को मनाएंगे दीक्षा दिवस

सुकमा @ बालक राम यादव। जिले के दक्षिण ज़ोनल नक्सली प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया। नक्सली 13 सितंबर को दीक्षा दिवस मनाएंगे ।
प्रेस नोट जारी कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाएं है।

अम्बानी अदानी के कारपोरेट कंपनियों के साथ एंजेट बनकर काम करने का आरोप लगाया।

राज्य सरकार भूपेश बघेल को आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में बंद निर्दोष ग्रामीणों को रिहा किया जाएगा साथ ही फर्जी मुठभेड़ नहीं करेंगे, निर्दोष लोगों को जेल में नहीं डालेंगे दरअसल सरकार ने झूठा प्रचार किया है।

नक्सली समता प्रेस नोट जारी कर 5 सितंबर की ताड़मेटला मुठभेड़ को फर्जी बताया सोडी कोसा ,रव्वा देवा को पकड़ कर मारने के आरोप के साथ – साथ शव को भी परिजनों को सुपुर्द नहीं किया और पुलिस ही जंगल में दाह-संस्कार करने का आरोप लगाया। और बस्तर आईजी को जिम्मेदार ठहराया है।

Exit mobile version